भारतीय सदविचार मंच के महारुद्राभिषेक में शिव भक्तों का महाकुंभ

भारतीय सदविचार मंच के महारुद्राभिषेक में शिव भक्तों का महाकुंभ 
मुंबई। पवित्र श्रावण मास में महारुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। यही कारण है कि इस माह में बड़े पैमाने पर महारुद्राभिषेक के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारतीय सदविचार मंच द्वारा विगत वर्षों की तरह आज दहिसर पूर्व स्थित कार्यालय परिसर में भगवान शिव के मंदिर में महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने भगवान शिव को जलाभिषेक कर उनकी पूजा अर्चना की। आए हुए सभी लोगों ने महाप्रसाद का भी लाभ उठाया। कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी, राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, समाजसेवी संजय सिंह, डॉ किशोर सिंह, देवेंद्र तिवारी, डॉक्टर हृदय नारायण मिश्रा, पंडित कमल शंकर मिश्र,डॉ विवेक द्विवेदी, बी डी सिंह, रत्नाकर मिश्रा, एड डी के पांडे, समाजसेवी अरविंद उपाध्याय, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडे, एड राजकुमार मिश्र, बृजेश तिवारी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय एल दुबे, समाजसेवी अजय दुबे, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, राधेश्याम उपाध्याय, एड आर जे मिश्र,पंडित राकेशमणि त्रिपाठी , रमेश मिश्रा, तारकेश्वर मिश्रा, राजीव मिश्रा, उमेंद्र मिश्रा डॉ प्रशांत दुबे, हेमंत पांडे, फिल्म एक्टर दयाशंकर पांडे, सतीश दुबे, सूर्यकांत उपाध्याय महेंद्र मिश्र, मनोज मिश्रा, राहुल दुबे, एन के मिश्र,पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी, पत्रकार अभय मिश्रा,पत्रकार अरुण उपाध्याय , पत्रकार राजेश उपाध्याय, पत्रकार श्री नारायण तिवारी, पत्रकार अमित मिश्रा, पत्रकार महेंद्र पांडे, अमरनाथ तिवारी, अमित ओम प्रकाश दुबे, कमलेश दुबे , हरिओम पांडे समेत अनेक प्रबुद्ध उत्तर भारतीयों का समावेश रहा।  संस्था के संस्थापक डॉ राधेश्याम तिवारी, अध्यक्ष डॉ शिवश्याम तिवारी, मंत्री बीपी मिश्र तथा कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने हुए समस्त लोगों का स्वागत करते हुए आभार पूर्वक धन्यवाद दिया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती