Posts

Showing posts from November, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय में दो दिवसीय 'रचयिता साहित्य उत्सव' का समापन

Image
दिल्ली विश्वविद्यालय में दो दिवसीय 'रचयिता साहित्य उत्सव' का समापन दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में 'रचयिता फाउंडेशन' की ओर से आयोजित दो दिवसीय 'रचयिता साहित्य उत्सव' का सफलतापूर्वक समापन हुआ। उत्सव में लोक, साहित्य, भाषा, स्त्री-विमर्श, गांधीवादी विचार, राष्ट्रीय अस्मिता, कविता, रील्स के दौर में पुस्तकों की बदलती भूमिका और पत्रकारिता जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, हंसराज कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रमा, अनूप लाठर, प्रो. रंजन त्रिपाठी एवं रोजगार विथ अंकित के प्रतिनिधि अमर चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उत्सव के पहले सत्र 'साहित्य का लोक और लोक का साहित्य' में प्रो. मंजू मुकुल कांबले ने कविताओं के माध्यम से लोक, भाषा और साहित्य के संबंधों को रेखांकित किया। प्रो. अनूप लाठर ने हिंदी और उर्दू सहित भाषाओं के उद्गम पर चर्चा किए।सत्र का संचालन उत्तम कुमार ने किया। 'कविता की भाषा' सत्र में प्रो. रामेश्वर ने कहा कि कविता की भाषा को व्याकरण, शब्दावली, पारंपरिक शिल...

श्री आदर्श रामलीला उप समिति द्वारा आयोजित रामलीला में शामिल हुए गणमान्य

Image
श्री आदर्श रामलीला उप समिति द्वारा आयोजित रामलीला में शामिल हुए गणमान्य  मुंबई। कॉटन ग्रीन स्थित श्री आदर्श रामलीला उप समिति की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार, 31 अक्टूबर को कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध और रावण वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम के रामराज्याभिषेक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राजनीति, सामाजिक क्षेत्र और चिकित्सा जगत से जुड़ी कई गणमान्य हस्तियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहभागिता की। रामराज्याभिषेक के अवसर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उपनेता बाला नांदगांवकर, शिवसेना नेता एवं लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष सुधीर भाऊ साल्वी, डाक्टर अमर मिश्रा, दिनेश त्रिपाठी,के के तिवारी, नीतेश्वर मिश्र, शिवसेना नगरसेवक सचिन पडवाल, कंसल्टेंट शैलेश महिमतुरा और मखारिया उपस्थित रहे। इनके अलावा सर जेजे अस्पताल के ऑप्टोमेट्रिस्ट एवं सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. शशि कपूर तथा इसी अस्पताल के लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अमोल वाघ ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। नवभारत के संपादक ब्रजमोहन पांडेय की भी विशेष उपस्थिति रही। रामलीला के दौरान प्रस्तुत किए गए कुंभकर्ण ...

जौनपुर वासियों के स्नेह, सहयोग और सहभागिता के लिए हृदय से आभार : ज्ञान प्रकाश सिंह

Image
जौनपुर वासियों के स्नेह, सहयोग और सहभागिता के लिए हृदय से आभार : ज्ञान प्रकाश सिंह जौनपुर। महर्षि जमदग्नि ऋषि की तपस्थली जौनपुर की पावन धरती पर आयोजित नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने समस्त जनपदवासियों के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की असीम कृपा, जनपदवासियों के अपार स्नेह, श्रद्धा, सहयोग और सहभागिता के कारण यह धार्मिक आयोजन भव्यता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि नौ दिनों तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन में जिस तरह से जौनपुर के श्रद्धालुओं, माताओं-बहनों, युवाओं, बुजुर्गों और धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, वह उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। कथा के दौरान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और लोगों की आस्था ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जनपदवासियों के इसी प्रेम और अपनत्व ने आयोजन को केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना का एक यादगार अवसर बना दिया। उन्होंने विशेष रूप से सेवा...