राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान को लेकर कांग्रेसियों ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अपमान को लेकर कांग्रेसियों ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन
मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपमान जनक टिप्पणी करने वाले संभाजी भिड़े के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की मांग को लेकर उत्तर मुंबई कांग्रेस के ब्लॉक क्रमांक 12,13 और 14 के पदाधिकारियों ने मुंबई अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गायकवाड के निर्देश पर मुंबई कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ किशोर सिंह के नेतृत्व में कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल रामचंद्र आव्हाड को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उत्तर मुंबई जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र कुमार, पूर्व नगरसेवक विनय पाटील, ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया लाल मिस्त्री, गणेश जाधव, जिला पदाधिकारियों में सोनू यादव, सुजीत कनौजिया, संजय चौबे, आत्माराम शर्मा, अजय पांडे, दशरथ शर्मा, शांतिलाल कनौजिया, मदन रावत,  उमा मालवनकर,  रामायण चौहान, जीतू वर्मा, देवी दयाल पाल एवं तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती