बीजेपी के महाराष्ट्र प्रवक्ता बने वाराणसी के अजय पाठक

बीजेपी के महाराष्ट्र प्रवक्ता बने वाराणसी के अजय पाठक
मुंबई। लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नागपुर के भाजपा नेता अजय पाठक को महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्री पाठक को नियुक्ति पत्र सौंपा। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने पाठक अब तक प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत थे। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के सदस्य पाठक की प्रदेश प्रवक्ता पद पर नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बावनकुले ने कहा श्री पाठक की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। पाठक ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बावनकुले, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के विदर्भ संगठन मंत्री उपेंद्र कोठेकर, भाजपा नागपुर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र बंटी व भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे के प्रति आभार जताया है।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती