मनपा मुख्याध्यापक सूर्यकांत विरकर की सेवासम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न

मनपा मुख्याध्यापक सूर्यकांत  विरकर की सेवासम्पूर्ति सम्मान समारोह संपन्न  
 
मुंबई- बृहन्मुंबई महानगर पालिका शिक्षण एफ उत्तर विभाग अंतर्गत कोरबा मिठागर मनपा मराठी शाला में 1 जून 2022 से सेवा निवृत्त होने वाले मुख्य शिक्षक सूर्यकांत विरकर के सेवा निवृत्ति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एफ उत्तर विभाग के  पूर्व प्रशासकीय अधिकारी अशोक  शहा ने किया।  सर्वप्रथम व्यास पीठ पर उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती पूजन किया गया।  अतिथि परिचय तथा स्वागत  की भूमिका का निर्वहन शिक्षक जाकिर शेख ने संपन्न किया।प्रमुख अतिथि के रूप में  स्थानिक नगर सेविका पुष्पा कृष्णा कोली,प्रशासकीय अधिकारी किसन पावड़े - पाटिल,विभाग निरीक्षक जगदीश एन गायकवाड, प्रीती पाटिल,कनिष्ठ पर्यवेक्षक मधुकर माली  , पूर्व मुख्याध्यापक अनिल कुमार द्विवेदी तथा ज्ञानेश्वर विद्यालय वडाला के मुख्य शिक्षक  धुमाल  उपस्थित रहे।  प्रमुख वक्ता के रूप में मुख्य शिक्षक/शिक्षक भगवान भुसारा, किशोर जाधव,देवेंद्र सिंह, लीलावती सिंह, प्रितपाल कौर अरोरा, जयप्रकाश धुरी, अशोक नेरपगार,  अजय कुमार पाल , एम वार्ड के अनुभवी शिक्षक  सोपान गायकर,आनंद सिंह ,उमाशंकर यादव तथा सत्कार मूर्ति की सुपुत्री प्रतीक्षा विरकर,  ज्ञानेश्वर विद्यालय की पूर्व विद्यार्थी  अर्चना बेनके माने सहित अनेकानेक गणमान्य विभूतियों  ने  राष्ट्र स्तरीय    बेस्ट प्रिंसिपल तथा आदर्श मुख्याध्यापक   पद से  सूर्यकांत विरकर के  शाला को विकसित करने में किए गए उल्लेखनीय योगदान तथा समर्पण  को याद किया। कोरबा मिठागर मनपा मराठी शाला तथा उपस्थित गणमान्य  अतिथियों,शिक्षकों, पालकों, एस एम सी प्रतिनिधियों   शाला तथा ज्ञानेश्वर विद्यालय के वर्तमान/ पूर्व विद्यार्थियो द्वारा सत्कार मूर्ति को शाल ,श्रीफल, पुष्प गुच्छ ,लाल गुलाब,उपहार की तमाम वस्तुएं प्रदान कर  गुण  गौरव,सत्कार तथा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सत्कार मूर्ति द्वारा स्वरचित तृतीय पुस्तक ,'कर्म भूमि'  का  प्रमख साहित्यकारों द्वारा विश्लेषण किया गया। तत्पश्चात   कर्म भूमि पुस्तक का लोकार्पण/  विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का सूत्र  संचालन  महापौर पुरस्कृत शिक्षक  हवलदार सिंह तथा दिग्विजय सांगले ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती