वरिष्ठ सपा नेता बिलगू यादव की भाभी सहदेई यादव का निधन

वरिष्ठ सपा नेता बिलगू यादव की भाभी सहदेई यादव का निधन
मुंबई। समाजवादी पार्टी के मुंबई प्रदेश महासचिव बिलगू यादव की भाभी श्रीमती सहदेई कालूराम यादव ( 78 वर्ष) की लंबी बीमारी के बाद आज कांदिवली पूर्व के ठाकुर कांप्लेक्स स्थित निवास पर निधन हो गया। दौलत नगर श्मशान भूमि में सहदेई यादव के छोटे पुत्र दिनेश यादव ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर काफी संख्या में परिवार के लोग, रिश्तेदार तथा करीबी जन उपस्थित रहे। स्व सहदेई यादव के तीनों पुत्रों रमेश यादव ,दिनेश यादव और सुरेश यादव के साथ बिलगू यादव, डॉ शैलेश यादव ,राजेश यादव, मानिकचंद यादव ,डॉ द्रिगेश यादव, जनार्दन यादव ,गोविंद यादव, सुशांत यादव ,विजय यादव , डॉक्टर केएस यादव, नगरसेवक कमलेश यादव ,नगरसेवक राम नगीना यादव, मोतीलाल यादव, समाजसेवी राम यादव समेत अनेक प्रतिष्ठित सामाजिक लोगों ने श्मशान भूमि पहुंचकर स्व. सहदेई यादव के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह तथा महासचिव शिवपूजन पांडे ने गहरा दुख प्रकट करते हुए सहदेई देवी के आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला