नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान पत्रिका के प्रथम विशेषांक का हुआ विमोचन

नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान पत्रिका के प्रथम विशेषांक का हुआ विमोचन
मुंबई। साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान (रजि) के तत्वाधान में बुधवार दिनांक 27 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही की अध्यक्षता में उनके हाथों प्रथम त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस समारोह में मुख्य रूप से संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति देखी गई जिसमें दिवाकर चंद्र त्रिपाठी, रामस्वरूप प्रीतम श्रावस्तवी, प्रियंका गुप्ता भोर, अमृता अग्रवाल, विनय शर्मा दीप, संजय द्विवेदी, सीमा अग्रवाल असीमा, मंजू कोसरिया, नूतन सिंह,सत्यदेव विजय, अलका केसरी,ममता राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित थे। पत्रिका के विमोचन के उपरांत सभी ने पत्रिका के प्रथम विशेषांक की शुभकामनाएं देते हुए काव्य पाठ भी किया। अंत में मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया तथा समारोह के समापन की घोषणा की।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.