नवघर पुलिस ने लाखों के प्रतिबंधित गुटखा के साथ कुख्यात आरोपी को किया गिरफ्तार

नवघर पुलिस ने लाखों के प्रतिबंधित गुटखा के साथ कुख्यात आरोपी को किया गिरफ्तार
भायंदर। भायंदर पूर्व की नवघर पुलिस ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित लाखों रुपए मूल्य के प्रतिबंधित गुटखा के साथ एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। नवघर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जप्त किए गए प्रतिबंधित गुटके की कीमत 3,78,548 रुपए बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल की रात में, नवघर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार शिंदे, पुलिस दस्ते के साथ गश्त कर रहे थे। सुबह 4 बजे उन्हें एक अंडरकवर मुखबिर के माध्यम से खबर मिली कि महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित गुटखा वापी, गुजरात से बिक्री के लिए लाया जाएगा और वह नवघर,सब्जी मंडी, भाईदर पूर्व में आएंगा । पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार शिंदे ने तत्काल इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मिलिंद देसाई को दी  । मिलिंद देसाई ने परिमंडल क्रमांक 1 के  सहायक पुलिस आयुक्त डॉ शशिकांत भोसले को घटना की जानकारी देते हुए परामर्श किया। पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार शिंदे के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया । पुलिस ने जाल बिछाकर 4:30 बजे मारुति स्विफ्ट डिजायर कार के साथ आरोपी को धर दबोचा । पुलिस ने कार के अंदर से 3 लाख 78 हजार 548 रुपए मूल्य के प्रतिबंधित तंबाकू युक्त गुटखा को बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम। मुनीव रामचंद्र गुप्ता( 36वर्ष) है  वह कस्तूरी पार्क , भायंदर पूर्व का निवासी है। गुप्ता एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ अब तक पांच मामले दर्ज किए जा चुके हैं। नवघर पुलिस स्टेशन को यह कामयाबी पुलिस उपायुक्त अमित काले,सहायक पुलिस आयुक्त, नवघर संभाग डॉ शशिकांत भोसले के मार्गदर्शन  तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक  मिलिंद देसाई के निर्देशन में ,पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार शिंदे तथा उनकी टीम में शामिल सिपाही नवनाथ माने, जितेंद्र निवाले, भोये ने हासिल की है। सहायक पुलिस निरीक्षक हनुमंत पडलकर मामले की जांच कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती