राजनीति और दिखावा की बजाए भक्ति करें राणा दंपति–डॉ द्रिगेश यादव

राजनीति और दिखावा की बजाए भक्ति करें राणा दंपति–डॉ द्रिगेश यादव
मुंबई। शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक डॉ द्रिगेश यादव ने जेल में बंद अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा तथा उनके पति विधायक रवि राणा को सलाह दी है कि यदि हनुमान जी के प्रति वाकई में उनके मन में श्रद्धा है तो राजनीति और दिखावा करने की बजाय भक्ति मार्ग का अनुसरण करें। भगवान को दिखावा पसंद नहीं है। डॉ यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी राणा दंपति के कंधों का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रही है। राणा दंपति को जेल भेजे जाने के फैसले को सही ठहराते हुए डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि राणा दंपति , भाजपा के इशारे पर महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे। राणा दंपति को मालूम होना चाहिए कि मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे , महाराष्ट्र में रहने वाले हर व्यक्ति के मुख्यमंत्री हैं। महाराष्ट्र की जनता राणा दंपति की चाल और उद्देश्य को समझ गई है। डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि राणा दंपति का दांव उल्टा पड़ गया है अब वे अपनी ही जाल में फंसते नजर आ रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.