राज्यपाल ने किया बिपिन रावत की स्मृति पर आधारित स्मारिका का विमोचन

राज्यपाल ने किया बिपिन रावत की स्मृति पर आधारित स्मारिका का विमोचन
मुंबई । महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा पूर्व जनरल व प्रथम सीडीएस विपिन रावत की स्मृति पर आधारित स्मारिका का  विमोचन किया गया।इस अवसर मुख्य अतिथि मंगल प्रभात लोढा, मुंबई अध्यक्ष भाजपा ने आश्वासन दिया कि प्रथम CDS जनरल बिपिन रावत जी की स्मृति पर आधारित स्मारिका की ज्यादा से ज्यादा प्रतियां  निकाली जाए । इस कार्य में मुंबई भाजपा हर संभव मदद करेगी । कार्यक्रम का आयोजन उत्तरांचल महासंघ, मुंबई द्वारा किया गया । संघ की अध्यक्षा आनंदी गैरोला  ने सभी का हृदय से स्वागत किया। मुंबई उत्तराखंड सेल भाजपा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाई ने उपरोक्त जानकारी दी।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.