भारतीय कामगार सेना के सचिव बने पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े

भारतीय कामगार सेना के सचिव बने पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े
मुंबई। कामगारों के अधिकारों और उनके मान सम्मान के लिए सार्थक लड़ाई लड़ने वाली यूनियन, भारतीय कामगार सेना के सचिव पद पर, विले पार्ले के पूर्व विधायक तथा शिवसेना नेता कृष्ण हेगड़े को  नियुक्त किया गया है। भारतीय कामगार सेना का सचिव नियुक्त किए जाने पर कृष्णा हेगड़े ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे युवा सेना प्रमुख तथा महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे के साथ-साथ भारतीय कामगार सेना के अध्यक्ष तथा सांसद अरविंद सावंत को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि वे दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पण भावना के साथ करेंगे। कृष्णा हेगड़े ने कहा कि कामगारों की समस्याओं को दूर करना तथा उनके जीवन को खुशहाल बनाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। कृष्णा हेगड़े को सचिव बनाए जाने पर अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.