कल्याण शहर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की मनाई गई जयंती

कल्याण शहर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की मनाई गई जयंती
मुंबई। भक्ति काल के सुप्रसिद्ध संत सेन जी महाराज की जयंती कल्याण शहर जिला ठाणे मुंबई में धूमधाम से मनाई गई। संत सिंह जी का जन्म जिला उमरिया बांधवगढ़ के गांव ताला में संवत 1557 वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी दिन रविवार को हुआ था। सेन जी महाराज जाति के नाई थे किंतु ईश्वर भक्ति में पूर्ण विश्वास रखते हुए एक सच्चे संत महात्मा के रूप में जाने पहचाने जाते थे।जयंती के शुभ अवसर पर जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति (रजि) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष निरंकारी शर्मा के आयोजन, संयोजन में कल्याण शहर,ठाणे, महाराष्ट्र के पुरुष समाजसेवियों के साथ महिलाओं की उपस्थिति में उनकी जयंती मनाई गई जहां मुख्य रूप से महेंद्र प्रताप शर्मा,श्रीमति सत्यभामा शर्मा,सन्तोष कुमार शर्मा, श्रीमती गुंजा शर्मा,विक्रांत शर्मा, श्रीमती सोनल शर्मा, प्रशांत शर्मा, श्रीमती प्रियंका शर्मा,कु.श्रुती शर्मा,कु. आशुतोश शर्मा,कु. शुभम् कुमार शर्मा,कु. गणेश शर्मा,कु. रुद्र शर्मा,कु. वेदांत शर्मा,कु. संदिप आदि उपस्थित थे। सभी ने सेन जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर आरती गाते हुए उनकी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती