*सुकवि समागम प्रयागराज पटल से विनय शर्मा दीप का हुआ एकल काव्यपाठ*
*सुकवि समागम प्रयागराज पटल से विनय शर्मा दीप का हुआ एकल काव्यपाठ*
मुंबई
साहित्यिक,सांस्कृतिक,सामाजिक संस्था "सुकवि-समागम प्रयागराज" के तत्वावधान में मंगलवार दिनांक 27 अप्रैल 2021 सायं एकल काव्यपाठ का भव्य आयोजन किया गया।आमंत्रित साहित्यकार मुंबई के रसराज कवि विनय शर्मा 'दीप' ने अपनी समसामयिक कविता,गीत, छंद,सवैया से पटल पर उपस्थित साहित्यकार व श्रोताओं को अपनी स्वरधारा से झूमने पर विवश कर दिया।उक्त एकल काव्यपाठ का आयोजन पटल के प्रभारी चेतन दुबे 'अनिल',अनुपम आलोक एवं संचालिका श्रीमती सुनीता पाण्डेय 'सुरभि' ने किया।
काव्यपाठ के उपरांत संस्था द्वारा विनय शर्मा दीप को सुन्दर, सराहनीय,सारगर्भित काव्यपाठ के लिए सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।अंत में पटल के प्रभारी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों,श्रोताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त कर काव्यपाठ का समापन किया।
Comments
Post a Comment