मुंबई के 36 विधानसभाओं में भाजयुमो का ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन अभियान

मुंबई के 36 विधानसभाओं में भाजयुमो का ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन अभियान
5000 यूनिट ब्लड इकट्ठा करने का लक्ष्य

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस और भाजपा मुंबई अध्यक्ष श्मंगल प्रभात लोढ़ा के मार्गदर्शन में मुंबई में रविवार से भाजयुमो, मुंबई का ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन अभियान प्रारंभ हुआ। इस अभियान में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया I भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना के अनुसार ब्लड और प्लाज्मा डोनेट करने के लिए मुंबई के युवा सहर्ष आगे आ रहें  हैं । मुंबई भर में आयोजित ये अभियान 25 अप्रैल से 1 मई तक चलेगा और इस दौरान 5000।यूनिट ब्लड एकत्र करने का लक्ष्य है।  चूँकि 1 मई से युवाओं को वैक्सीन लगनी प्रारम्भ हो जाएगी इस लिए ज़्यादा से ज़्यादा युवा वैक्सीन लगवाने से पहले ही ब्लड डोनेट करना चाहते है I मुझे इस बात की ख़ुशी है कि मुंबई का युवा वर्ग अपने उत्तरदायित्वों के प्रति सचेत है। श्री तिवाना ने पत्रकारों से कहा कि –मैं आपके माध्यम से मुंबई में कोरोना से ठीक हो चुके युवाओं से निवेदन करूँगा कि कृपया प्लाज्मा डोनेशन के लिए आगे आये। आपका ये दान किसी और को जीवनदान दे सकता है। 
मुंबई की सभी 36 विधानसभाओं में ये ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन अभियान आयोजित किया जा  रहे हैं। अपने नज़दीकी  डोनेशन सेण्टर की जानकारी के लिए मुंबईकर  मोबाइल क्रमांक 76666 63333 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती