पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल ने बढ़ाया भाजपाइयों का उत्साह

पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल ने बढ़ाया भाजपाइयों का उत्साह
मुंबई: पश्चिम बंगाल के  एग्जिट पोल ने मुंबई के भाजपा पदाधिकारियों के चेहरों पर रौनक बढ़ा दी है। पिछले विधानसभा चुनाव में मात्र 3 सीटें पाने वाली भाजपा इस बार इतिहास बनाने जा रही है। पश्चिम बंगाल के चुनाव में प्रचार करने वाले भाजपा विधायक एडवोकेट आशीष शेलार, मुंबई भाजपा के महामंत्री संजय उपाध्याय पहले ही पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने की पूर्ण संभावना व्यक्त कर चुके हैं। उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के अनुसार पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की हवा है। लोग ममता बनर्जी के कुशासन और भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह के अनुसार भाजपा पश्चिम बंगाल में बहुमत की  सरकार बनाने जा रही है। ममता बनर्जी की सारी चालों को पश्चिम बंगाल की जनता ने नकार दिया है। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री बलवंत वर्मा की माने तो भाजपा 160 से अधिक सीटों पर शानदार विजय हासिल करेगी। दहिसर के युवा भाजपा नेता राम यादव का साफ मानना है कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनानी तय है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का ड्रामा तथा हिंदुओं के प्रति नफरत की भावना, टीएमसी को ले डूबेगी। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजित सिंह के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत, विरोधियों की जुबान में ताले लगा देगी।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न