अंग्रेजी हुकूमत में अधिकारी रहे पं. गायत्री दुबे का 102 वर्ष की उम्र में निधन

अंग्रेजी हुकूमत में अधिकारी रहे पं. गायत्री दुबे का 102 वर्ष की उम्र में निधन
मुंबई: अंग्रेजों के शासन काल में राशनिंग अधिकारी रहे तथा बाद में प्रसार अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त पंडित गायत्री प्रसाद दुबे का 102 वर्ष की आयु में, आज उनके पैतृक गांव लच्छी पट्टी सिंगरामऊ जौनपुर में निधन हो गया। उम्र के इस पड़ाव में भी वे काफी सक्रिय रहे तथा अपना सारा काम खुद करते थे। 15 अप्रैल को हुए पंचायत चुनाव में उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मुंबई के कांदिवली परिसर में रहने वाले उनके पौत्र डॉ. अंबरीश दुबे ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि आहार विहार के प्रति सजग रहने के कारण वे कभी डॉक्टर के पास नहीं गए। स्व. गायत्री प्रसाद दुबे के बड़े पुत्र विशाल देव दुबे भारतीय थल सेना मे जेसीओ पद से रिटायर हो चुके हैं। दूसरे पुत्र शास्त्री जी दुबे बीडीओ पद से रिटायर हो चुके हैं; जबकि तीसरे पुत्र इंदु प्रकाश दुबे जिला न्यायालय, जौनपुर में अधिवक्ता हैं। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन