गणपत पाटील नगर में बिजली के बाद अब सबको घर–घर पानी –राम यादव

गणपत पाटील नगर में बिजली के बाद अब सबको घर–घर पानी –राम यादव
 मुंबई।  अंधेरे के साए में डूबे रहने वाले दहिसर पश्चिम के गणपत पाटील नगर के निवासियों के घरों में बिजली पहुंचाने वाले उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री राम यादव तथा उनकी धर्मपत्नी भाजपा झोपड़पट्टी जनता मोर्चा, मुंबई की सचिव रेखा राम यादव ने यहां रहने वाले सभी लोगों के घरों में पानी पहुंचाने का संकल्प लिया है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित घर-घर पानी योजना के अंतर्गत राम यादव ने अपने कार्यालय में अपने सहयोगियों की मदद से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राम यादव ने कहा कि गणपत पाटील नगर को दलाली से मुक्त करना है। कम दाम में सभी को पानी मिले, इसके लिए वे अपनी पूरी टीम के साथ योजना में लगे हुए हैं। आर्थिक रूप से काफी पिछड़े इस इलाके में सभी जातियों और सभी धर्मों के लोग रहते हैं। राम यादव और उनकी पत्नी रेखा राम यादव पिछले कई वर्षों से यहां के लोगों के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर सेवा कार्य कर रहे हैं। गणपत पाटिल नगर के लोग, राम यादव द्वारा यह जा रहे जनहित कार्यों से काफी प्रसन्न और उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो वे राम यादव को अगले नगरसेवक के रूप में देखना चाहते हैं। राम यादव के लिए फ्री काम करने वाले यहां के स्थानीय युवाओं के चेहरे पर जोश साफ दिखाई दे रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती