महाराष्ट्र के राज्यमंत्री रहे संजय उपाध्याय का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

महाराष्ट्र के राज्यमंत्री रहे संजय उपाध्याय का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के मुंबई महामंत्री संजय उपाध्याय के जन्मदिन पर आज बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सामान्य कार्यकर्ताओं से लेकर केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। विज्ञान से स्नातकोत्तर रहे संजय उपाध्याय भाजपा के एक निष्ठावान और कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी के रूप में जाने जाते रहे हैं। पिछले वर्ष जब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया था, तब पूरे देश में उनकी काबिलियत पहचानी गई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काफी करीबी समझे जाने वाले संजय उपाध्याय को उनके कार्यकाल में म्हाडा का उपाध्यक्ष बनाकर, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का ओहदा दिया गया था। संजय उपाध्याय हिंदी के साथ साथ मराठी भाषा के अच्छे वक्ता माने जाते हैं। उनके प्रशंसकों को उम्मीद है कि एक बार फिर संजय उपाध्याय अपनी मेहनत और लगन के बल पर बड़ी मुकाम को हासिल करने में कामयाब हो जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*