पीठ में छुरा भोंकने वालों को सबक सिखाएगा उत्तर भारतीय समाज–कृपाशंकर सिंह

पीठ में छुरा भोंकने वालों को सबक सिखाएगा उत्तर भारतीय समाज–कृपाशंकर सिंह
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा उत्तर भारतीय मोर्चा, महाराष्ट्र के नवनियुक्त प्रभारी कृपाशंकर सिंह का आज दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत (दादा) पाटील ने कहा कि कृपाशंकर सिंह में अद्भुत संगठन क्षमता है। उनको प्रभारी बनाए जाने से भारतीय जनता पार्टी को सभी स्तर के चुनाव में भरपूर फायदा मिलेगा। उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि उत्तर भारतीयों में हनुमान जी जैसी ताकत है, जो आने वाले चुनाव में उद्धव ठाकरे की लंका को ध्वस्त कर देंगे। कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मदद से वे उन सभी अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे, जिन अपेक्षाओं के साथ उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का प्रबुद्ध उत्तर भारतीय समाज आने वाले चुनाव में ,पीठ में छुरा भोंकने वाले लोगों को सबक सिखाएगा। महाराष्ट्र की संस्कृति की सराहना करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र संतों और वीरों की भूमि रही है। महाराष्ट्र की संस्कृति की रक्षा के लिए उत्तर भारतीय समाज अग्रिम पंक्ति में खड़ा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन मजबूत और प्रभावी बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, महाराष्ट्र सचिव एड अखिलेश चौबे, बृजेश सिंह प्रद्युम्न शुक्ला समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती

योगेश्वर इंग्लिश स्कूल का 25 वां वार्षिक उत्सव संपन्न