जननायक कर्पुरी ठाकुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज का नाम रोशन किया

जननायक कर्पुरी ठाकुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज का नाम रोशन किया
मुंबई
राष्ट्रीय सामाजिक संगठन जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति (रजि) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि विनय शर्मा दीप ‌द्वारा लिखित मतगयंद सवैया माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के 11वीं एवं 12वीं नवीन पाठ्यक्रम 2022-23 में चयन होने के पश्चात पाठ्यक्रम में शामिल किया गया यह खबर सुनते ही समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाज के व्यक्तियों में खुशी की लहर दिखाई पड़ रही है। जननायक कर्पूरी ठाकुर के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ठाकुर ने अपने निवास स्थान नालासोपारा मुंबई में रविवार दिनांक 29 मई 2022 को आमंत्रित करके जननायक कर्पुरी ठाकुर सेवा समिति के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि विनय शर्मा दीप को अंग वस्त्र एवं श्रीफल पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। दीप जी का सम्मान जननायक कर्पुरी ठाकुर के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी की। जिसमें प्रमुख रूप से कानूनी सलाहकार एडवोकेट अनिल शर्मा,सचिव हरिशंकर शर्मा मुन्ना, खजिनदार प्रदीप कुमार शर्मा नंदवंशी, उपाध्यक्ष संतोष नि शर्मा, डॉक्टर संजय शर्मा (संस्थापक-पैरामेडिकल कॉलेज नालासोपारा), समाजसेवी डॉक्टर त्रिलोकी नाथ शर्मा, युवा समाजसेवी पंकज कुमार रामधनी शर्मा,नीरज रा ठाकुर एवं विशाल शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यकारिणी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने डॉक्टर संजय शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात भी की,जिसमें सामाजिक उत्थान की विशेष रुप से परिचर्चा हुई।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती