मयंक दुबे उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष तो हनुमान प्रसाद मोदनवाल बने महामंत्री

मयंक दुबे उद्योग व्यापार मंडल का अध्यक्ष तो हनुमान प्रसाद मोदनवाल बने महामंत्री
 सुल्तानपुर। संघे शक्ति कलियुगे अर्थात जो संगठित हो, वही शक्तिशाली है। इसलिए सभी व्यापारियों को संगठित होकर के शक्तिशाली बनना है।शक्तिशाली संगठन के माध्यम से शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद करेंगे तो आवाज़ सुनी जाएगी।उक्त उद्गार उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए कोथरा बाजार की स्थानीय इकाई का गठन के मौके पर व्यक्त किये। बैठक में सर्वसम्मति से मयंक दुबे को अध्यक्ष, महामंत्री हनुमान प्रसाद मोदनवाल, व कोषाध्यक्ष सुनील निषाद के अलावा युवा अध्यक्ष अजय गोस्वामी युवा महामंत्री सुमित जायसवाल एवं जिला संगठन मंत्री अजय साहू मनोनीत किए गए।  कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक दुबे ने सभी उपस्थित व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री दुबे ने कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है माननीय जिला अध्यक्ष के निर्देशन में इसका बखूबी निर्वहन करूंगा।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती