मृत्युंजय सिंह सिकरारा ब्लाक अध्यक्ष तो महिला अध्यक्ष बनी नूपुर सिंह

मृत्युंजय सिंह सिकरारा ब्लाक अध्यक्ष तो महिला अध्यक्ष बनी नूपुर सिंह
जौनपुर( सिकरारा)।  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई सिकरारा कार्यसमिति के तीन वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के पश्चात जिलाध्यक्ष अमित सिंह के निर्देश पर चुनाव पर्यवेक्षक की देख रेख में त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से एकबार पुनः मृत्युंजय सिंह को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया साथ ही नूपुर श्रीवास्तव महिला प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष चुनी गई।चुनाव पर्यवेक्षक जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव व चुनाव अधिकारी महिला अध्यक्ष अर्चना सिंह व मछलीशहर महिला ब्लाक अध्यक्ष अफ़साना बानो की उपस्थिति में बैठक प्रारंभ होते ही वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव उपाध्याय व इंदु यादव द्वारा सदन में एक बार पुनः मृत्युंजय सिंह के कुशल नेतृत्व में पूरी कार्यसमिति का पुनः नवीनीकरण प्रस्ताव रखा गया, जिसे वहाँ उपस्थिति समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं ने बड़े हर्ष के साथ सर्वसम्मति से ध्वनि मत से स्वीकार करते हुए पारित कर दिया।इसके साथ ही ओंकार पाल को मंत्री राजीव सिंह लोहिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकील रहमान को कोषाध्यक्ष संतोष सिंह को संयुक्त मंत्री नूपुर श्रीवास्तव को महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष  सर्वसम्मति से चुना गया। तथा  संरक्षक के रूप में रवि मिश्र, सुरेंद्र प्रजापति कार्यसमिति के उपाध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम मौर्य आत्म प्रकाश पांडे शिवम सिंह शैलेश सिंह सुषमा सिंह संगठन मन्त्री पंकज सिंह मुकेश दुबे राकेश सिंह संतोष यादव किरन बाला प्रचार मंत्री वीरेंद्र सिंह इंदु यादव अमित कुमार दिनेश यादव जया दुबे ऑडिटर वैभव सिंह व अकाउंटेंट राजन सिंह को चुना गया।इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बीआरसी पर उपस्थित सभी शिक्षक  शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मेरे तीन वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने के पश्चात एक बार पुनः मुझपर विश्वास करते हुए अगले तीन वर्ष के लिए आप लोगों ने जिस विश्वास के साथ मौका दिया है वह विश्वास सदैव बना रहे है मैं इसके लिए सदैव शत प्रतिशत प्रयत्नशील रहूंगा और साथ ही पूर्व की भांति शिक्षक हितों की रक्षा व शिक्षक समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्षरत रहूंगा।
जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के प्रति समर्पित रहने के लिये कहा। 
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय संयुक्त मंत्री मंजु पांडे  संदीप सिंह चंदन सिंह रमेश यादव गगन श्रीवास्तव अभय सिंह कृष्ण गोपाल मिश्र राजेन्द्र यादव शैलेश चतुर्वेदी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती