उत्तर भारतीय स्नेह मिलन कार्यक्रम, बाटी चोखा के साथ संपन्न

उत्तर भारतीय स्नेह मिलन कार्यक्रम, बाटी चोखा के साथ संपन्न    
                                                                   मुंबई। उत्तर भारतीय स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन, मुंबई युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री प्रवीण भानुशाली व शुभ्रांशु दीक्षित के द्वारा रविवार को चांदीवली सेठिया नगर 90 फीट रोड किशोर बाग हाल में संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रमुख अतिथि पूर्व मंत्री संजय उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तीवाना,  प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, संजय पांडे ,आरडी यादव, युवा मोर्चा मुंबई के महासचिव दीपक सिंह, वसीम खान, आशुतोष उपाध्याय के साथ-साथ इस मौके पर हजारों की संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग इस स्नेह मिलन में भाग लिया। इस मौके पर संजय उपाध्याय ने उत्तर भारतीय स्नेहमिलन रखने के लिए कार्यक्रम के आयोजक प्रवीण भानुशाली शुभ्रांशु दीक्षित को बधाई देते हुए कहा कि आज उत्तर भारतीय स्नेह मिलन में जिस हिसाब से उत्तर भारतीय समाज के हर तबके के लोग कार्यक्रम में दिख रहे हैं ऐसा ही जोश उत्तर भारतीय समाज के लोग बनाए रखें और आने वाले महानगरपालिका में मुंबई के सत्ता से महाआघाडी सरकार को उखाड़ फेंके। उत्तर भारतीय समाज जिस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलता है, महाराष्ट्र में उसी पार्टी का तिरंगा फहरता है।  उत्तर भारतीय समाज, भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधे से कंधा मिलाकर मुंबई में खड़ा है और बड़े ही बेसब्री से महानगर पालिका चुनाव का इंतजार कर रहा है । महानगरपालिका चुनाव में अपने वोट की ताकत से शिवसेना को महानगर पालिका से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठा है आज सरकार के ऊपर हमला बोलते हुए संजय उपाध्याय ने कहा कि महाराष्ट्र की सरकार महाराष्ट्र के धरती को बम के धमाकों से लहूलुहान करने वाले आतंकवादियों से सांठगांठ कर महाराष्ट्र के लोगों के पीठ में खंजर भोंकने का कार्य कर रही है  इस मौके पर आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि आज मुंबई के धरती पर आतंकवादियों देश के साथ गद्दारी करने वालों से सांठगांठ कर मुंबई की जमीनें फर्जी तरीके से हड़पने वालों के साथ महाअघाड़ी सरकार कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। यह सब महाराष्ट्र व मुंबई की जनता देख रही है खासकर मुंबई के जनता से मेरा आववाहन है कि आने वाले समय में इन सामंतवादी लोगों को महाराष्ट्र व मुंबई  की धरती से उखाड़ फेंके। इस स्नेह मिलन कार्यक्रम  में  लोकगीत गायक सुरेश शुक्ला तथा संगीता करजना ने अपने मधुर गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया ।  कार्यक्रम में  चांदीवली के हजारों उत्तर भारतीय समाज के लोग इकट्ठा होकर स्नेह मिलन के साथ ही उत्तर भारतीय भोजन बाटी चोखा का आनंद लिया। आयोजक प्रवीण भानुशाली ने आए उत्तर भारतीय स्नेह मिलन कार्यक्रम में उत्तर भारतीयों का कार्यक्रम में उपस्थित होने पर आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती