भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर की ब्रजवासियों की रक्षा – दयानिधि दास गोस्वामी

भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर की ब्रजवासियों की रक्षा – दयानिधि दास गोस्वामी
जौनपुर। भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचाने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उँगली पर उठाकर रखा और गोप-गोपिकाएँ उसकी छाया में सुखपूर्वक रहे। गोवर्धन पर्वत को गिरिराज भी कहते हैं।बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सियरावासी गांव में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में पांचवे दिन कथा व्यास से बोलते हुए दयानिधि दास गोस्वामी महाराज ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि कृष्ण नाम ही हमें भवसागर के पार उतार सकता है। इस अवसर पर भारी संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे।  डॉ श्रीपाल पांडे, रामअनंद पांडे, अनिल दुबे, सदापति तिवारी, भगवत तिवारी, रामकृपाल तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, रामधारी तिवारी,सागर दुबे,अमरनाथ तिवारी, प्रधान संदीप पाठक, पूल्लू तिवारी राजनाथ तिवारी, श्रवण तिवारी, तिनका तिवारी, राम कीर्ताश तिवारी, हृदय नारायण सिंह,विपिन  तिवारी,गिरजा शंकर यादव,पप्पू तिवारी समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 26 जनवरी से प्रारंभ कथा का समापन 2 फरवरी को महाप्रसाद के साथ होगा। समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सुनी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती