काला घोड़ा फेस्टिवल में गूंजी डॉ. मंजू लोढ़ा की कविताएं

काला घोड़ा फेस्टिवल में गूंजी डॉ. मंजू लोढ़ा की कविताएं
मुंबई। काला घोड़ा फेस्टिवल साहित्य, कला, संगीत, नृत्य आदि से जुड़े कलाकारों के लिए एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म माना जाता है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 20 जनवरी से 28 जनवरी तक मुंबई के 30 विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। कूपरेज बैंडस्टैंड  के ओपन एम्फिथियेटर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में देश की प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ मंजू लोढ़ा ने कविताओं का वाचन किया। उनकी लिखित पुस्तक, भारत भाग्य निर्माता  और कलछी से काला घोड़ा पर आधारित कविताओं को सुनकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। इस अवसर पर डॉ लोढ़ा के पुत्र अभिनंदन लोढ़ा भी मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजक वर्षा काले, स्वेता राणे, मुदिता अग्रवाल ने समस्त लोगों को प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

सिटी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन