कला, साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा को समर्पित संस्था काव्य कॉर्नर फाउंडेशन का सातवां वार्षिकोत्सव "जश्न-ए-जुनूँ संपन्न*

*कला, साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा को समर्पित संस्था काव्य कॉर्नर फाउंडेशन का सातवां वार्षिकोत्सव "जश्न-ए-जुनूँ संपन्न*

*दिल्ली विकास मिश्र*

कला, साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा को समर्पित भारतीय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय संस्था काव्य कॉर्नर फाउंडेशन का सातवां वार्षिकोत्सव "जश्न-ए-जुनूँ" दिनांक 28 जनवरी दिन रविवार को आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज के सी वी रमन सभागार में पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह में आर्ट एक्सहिबिशन, कवि सम्मेलन, नृत्य कला प्रस्तुतियां, गायन प्रस्तुति, सम्मान समारोह शामिल रहे। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय और निर्देशन का लोहा मनवा चुके यशपाल शर्मा ने अपना कीमती समय देकर संस्था को गौरवान्वित किया। अति विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मयंक अग्रवाल निदेशक (आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस), गजेन्द्र मावी, जिला अध्यक्ष, गौतमबुद्ध नगर,राज कौशिक (शायर एवं पत्रकार) ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट अतिथियों में रवि भदौरिया,राज नागर जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा), गौतमबुद्ध नगर एवम् प्रतीक सक्सेना ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित सभी अति विशिष्ट, विशिष्ट एवम् विशेष अतिथियों को संस्था के राष्ट्रीय एकलव्यम् सम्मान प्रतीक से सम्मानित किया गया।संस्था की प्रगति के लिए नि:स्वार्थ भाव से अपना समय देने हेतु कला संस्कृति एवं साहित्य विभाग तथा समाज सेवा विभाग के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्षों राजपाल यादव व मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव को संस्था ने राष्ट्रीय एकलव्यम् सम्मान से सम्मानित किया। संपूर्ण आयोजन को अपने प्रयासों से सफल बनाने हेतु आईआईएमटी कॉलेज से डॉ. उमेश कुमार व डॉ. अमृता पचौरी राष्ट्रीय एकलव्यम् सम्मान से सम्मानित किया गया।देश के लिए संस्कृति संरक्षण का कार्य कर रही संस्था वैदिक आर्य संस्कृति परिवार को राष्ट्रीय एकलव्यम् संस्कृति संरक्षण सम्मान से सम्मानित किया गया।
पत्रकारिता एवं मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु ओमप्रकाश प्रजापति, एडिटर इन चीफ (ट्रू मीडिया) व सोनल दहिया, Senior Special Correspondent (ITV Network, India News) को संस्था के राष्ट्रीय एकलव्यम् उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु स्मिता श्रीवास्तव (अंतस् फाउंडेशन) कुसुम सिंह अविचल (श्री सत्यसंदेश एक संकल्प) गौरव विवेक (साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था चेतना) को संस्था के राष्ट्रीय एकलव्यम् साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया।दीपक सती, डॉ. ममता झा रुद्रांशी व प्रेम सागर ‘प्रेम’ आदि को राष्ट्रीय एकलव्यम् रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। विनोद तिवारी,लोकेश चौधरी, गोपाल गुप्ता व कामना मिश्रा को राष्ट्रीय एकलव्यम् गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
भूपेन्द्र राघव, मनीषा जोशी, आशीष प्रकाश, डॉ. शैलजा दुबे, शोभा सचान जी को राष्ट्रीय एकलव्यम् साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।अश्वनी शर्मा, ममता सिंह व वैभव शर्मा जी को राष्ट्रीय एकलव्यम् समाज सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया।विजेता श्रीवास्तव (चित्रकला),लायना अहलावत (गायन),डॉ. रचना वार्ष्णेय गोल्ड मेडलिस्ट (गायन एवं नृत्यकला) जी को राष्ट्रीय एकलव्यम् कलाकार सम्मान से सम्मानित किया गया।उषा रानी,कृष्ण गोपाल सोलंकी,मीनाक्षी भसीन जी को राष्ट्रीय एकलव्यम् नवोदित शिल्प साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।
आमंत्रित कवियों में अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री आ॰ श्वेता सिंह “उमा” पल्लवी त्रिपाठी, डॉ. गुरविंदर बांगा,सोनिया अक्स ‘सोनम’जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कवि सम्मेलन में सभी कवियों ने अपनी कविताओं से न केवल सिर्फ खूबसूरत समा बांधा बल्कि दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।लायना अहलावत द्वारा शानदार संगीतमय प्रस्तुति व डॉ. रचना वार्ष्णेय जी और डॉ कामना मिश्रा जी ने नृत्य कला की बेहतरीन प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि श्री यशपाल शर्मा जी ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से नई नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और दर्शकों के दिलों दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी।कार्यक्रम का शानदार संचालन डॉ पूजा सिंह गंगानिया ने अद्भुत ऊर्जा के साथ किया। संस्था के प्रतिष्ठित पुरस्कार डॉ. कुंवर बेचैन साहित्य साधक स्मृति सम्मान -2024 से श्री आलोक यादव जी को उनके साहित्य में अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 
आयोजन का समापन जलपान के साथ हुआ। काव्य कॉर्नर फाउंडेशन परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम की मुख्य शोभा रहे। संस्था ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती