भारतीय सद्विचार मंच द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

भारतीय सद्विचार मंच द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
मुंबई। सामाजिक, साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था भारतीय सद्विचार मंच द्वारा स्थापित २३वां डॉक्टर राममनोहर त्रिपाठी पुरस्कार- २०२३,पूर्व मंत्री तथा  विधायक श्रीमती विद्या ठाकुर  को ,६ वां ठाकुर हरदत्त सिंह आदर्श पत्रकार पुरस्कार -२०२३ जागरुक टाइम्स के कार्यकारी संपादक श्रीनारायण तिवारी को और दूसरा बाबू आर एन सिंह आदर्श समाजसेवी पुरस्कार -२०२३ हिंदी विद्या प्रचार समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी डाक्टर राजेंद्र सिंह‌ को* दहिसर स्थित भारतीय सद्विचार मंच समाज कल्याण सभागार में सैकड़ों गणमान्य लोगों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। 
संस्था संस्थापक डॉक्टर राधेश्याम तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, विशेष अतिथि उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह , महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष  जयप्रकाश ठाकुर, शिक्षाविद् डॉक्टर हृदय नारायण मिश्रा, उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह समरस फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर किशोर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार  ब्रजमोहन पाण्डेय, हमारा महानगर के संपादक राघवेंद्र द्विवेदी प्रातःकाल के संपादक  अरुण उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी* , मुंबई बीजेपी के प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह ,आरटीआई कार्यकर्ता  अनिल गलगली , उत्तर दर्शन के संपादक विनोद हरदत्त सिंह, वरिष्ठपत्रकार  मंगलेश्वर त्रिपाठी , समाजसेवी दिनेशचंद उपाध्याय, ए एन पाण्डेय, इंदु प्रकाश तिवारी, सुभाषचन्द्र उपाध्याय,  देवेंद्र तिवारी विद्रोही महराज और  डॉक्टर ओकारनाथ मिश्रा के साथ साथ संस्था के मार्गदर्शन मंडल के इंद्रमणी दुबे , हरी प्रसाद पांडे  हरिशंकर तिवारी  के अलावा सैंकड़ों गणमान्य में उपस्थित थे। 
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक, संस्था अध्यक्ष डॉक्टर शिवश्याम तिवारी और कार्यसमिति के अन्य पदाधिकारियों कमलाशंकर मिश्रा, बैजनाथ मिश्रा, बी पी मिश्रा, महेंद्र कुमार मिश्रा, गणेश प्रसाद पाण्डेय,राजीव मिश्रा,राजकुमार सिंह, बी एम गुप्ता, नागेन्द्र मिश्रा, सुभाषचन्द्र दुबे,शिशिर पाण्डेय, रत्नेश‌ दुबे , ध्रुवनारायण‌ पाण्डेय,कमलाकांत त्रिपाठी,  प्रेमचंद तिवारी, सूर्य प्रकाश मिश्रा, रामप्रकाश तिवारी,उमेश सिंह,अजय कुमार तिवारी, इंद्रेश चौरसिया ने अतिथियों का सत्कार किया।महामंत्री बी पी मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया पं कमलाशंकर मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।अंत मे़‌ं‌ भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ल की माता जी के‌‌ दु:खद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती