उत्तर भारतीय संघ का सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा –संतोष आरएन सिंहसर्वसम्मत से निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

उत्तर भारतीय संघ  का सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा –संतोष आरएन सिंह
सर्वसम्मत से निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

मुंबई। उत्तर भारतीय संघ मेरी मां की तरह है। मैं इसका सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा। उत्तर भारतीय संघ भवन में आयोजित नई कार्यकारिणी में संतोष आरएन सिंह ने सर्वसम्मत से निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि स्व. बांकेराम तिवारी से लेकर उनके पिता स्वर्गीय आरएन सिंह तक अनेक लोगों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संघ को लगातार आगे बढ़ाने का काम किया। अपने पिता को याद करते हुए वह काफी भावुक भी हो गए। इस अवसर पर उन्होंने उन सभी लोगों को सम्मानपूर्वक याद किया, जिन्होंने संघ को आगे बढ़ाने में अविस्मरणीय योगदान दिया। नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी की अपेक्षाओं पर मैं पूरी तरह से खडा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने तत्काल संघ के लिए 25 लाख रुपए का चेक प्रदान करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संघ को पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। बैठक की अध्यक्षता डॉ राधेश्याम तिवारी ने की। इस अवसर पर उपस्थित रहने वाले लोगों में प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, अमरजीत सिंह, गीता सिंह, संजय सिंह, डॉ किशोर सिंह, अक्षयबर तिवारी, देवेंद्र तिवारी, डॉ शिवश्याम तिवारी, एड बीके सिंह, श्रीनिवास तिवारी विद्रोही, नंदलाल उपाध्याय, बैजनाथ मिश्र, अजय सिंह, सूर्यनारायण तिवारी, रामकुमार पाल, राजकुमार सिंह, रेनू मल्लाह समेत अनेक नई कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती