गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई अभियान में शामिल हुए कृपाशंकर सिंह

गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई अभियान में शामिल हुए कृपाशंकर सिंह

मुंबई। गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच पर भारी मात्रा में मूर्तियों के अवशेष बिखरे पड़े होते हैं। लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए भामला फाउंडेशन ने आज सुबह जुहू बीच पर सफाई अभियान चलाया। इसके तहत बिखरे पड़ी गणपति बप्पा की मूर्तियों के अवशेषों को पूरे सम्मान के साथ उठाया गया। इस सफाई अभियान में प्रमुख रूप से शामिल होने वालों में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुंबई उपनगर पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, कल्याण के सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे, स्थानीय विधायक अमित साटम, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की धर्मपत्नी अमृता फडणवीस , महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह और फिल्म अभिनेता राजकुमार राव शामिल रहे। संस्था के अध्यक्ष आसिफ भामला और उनके तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस सफाई अभियान में भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता