शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन को इंडिया वाइस अवर आर्टिस्ट सम्मान से सम्मानित किया गया*

*शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन को इंडिया वाइस अवर आर्टिस्ट सम्मान से सम्मानित किया गया*
पैलीमेटा_ शासकीय प्राथमिक शाला पैलीमेटा में पदस्थ दिव्यांग सहायक शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है।उनके कार्यों से लोग उनको जानते और पहचानते हैं।
         एक पैर से दिव्यांग होकर भी हर दिन नई चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कुछ नया करने का प्रयास करते रहते है अपने शिक्षकीय कार्यों में डिजिटल आडियो, वीडियो और नवाचारी गतिविधियों को समाहित करते रहते हैं बच्चों को हर दिन कुछ नया सिखाने का प्रयास करते हैं।इसके अतिरिक्त साहित्य सेवा करते हुए समाज की हर अच्छाइयों और बुराइयों पर प्रकाश डालते हुए अपनी लेखनी द्वारा हमेशा जनहित के मामलों को समाज के प्रमुख लोगों,राजनेताओं और अधिकारियों तक पहुंचाने का काम करते हैं।
      समाज में दिखने वाली हर कुरुतियों पर अपनी लेखनी चलाते हैं।समाज में विभिन्न रूपों में  सुरसा की तरह बढ़ती हुई व्याप्त नशा रूपी बीमारी से ग्रसित,पीड़ित लोगों को समझाते रहते हैं आडियो,वीडियो,फलैक्स प्रदर्शनी के माध्यम से प्रचार प्रसार करते रहते हैं।
      आडियो, वीडियो और लघु फिल्मों में भी अपनी आवाज देते हैं।
          सी एन आई न्यूज चैनल के संवाददाता श्री हितेश मानिकपुरी के संपर्क में आने के बाद समाचारों में अपनी आवाज देना शुरू किए ।घर में रहकर ही अपने आवाज की जादू बिखेरना शुरू किए।प्रतिदिन समाचार में अपना आडियो रिकार्डिंग भेजते रहे हैं।जिसे सभी लोगों ने सुना और पसंद किया ।श्री हितेश मानिकपुरी के हाथों से इंडिया वाइस अवर आर्टिस्ट अवार्ड पर्दे के पीछे से आवाज देने के लिए प्राप्त करते हुए।श्री तुलेश्वर कुमार सेन को इस वर्ष यह अवार्ड से सम्मानित किया गया ।शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन एक कुशल मंच संचालक भी है सभी प्रकार की जैसे रामायण,जस प्रतियोगिता,सांस्कृतिक कार्यक्रम वाले मंचो का संचालन अपनी बेहतरीन अंदाज में करते हैं ।आकाशवाणी रायपुर के कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दे चुके है।सामाजिक लोगों सहित, मित्रगण,पत्रकार साथी गण,अधिकारी गण,साहित्यकारों ने शुभ चिंतकों  प्रमुख लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती