संजय निरुपम ने छठ को राष्ट्रीय पर्व बना दिया है-डॉ .आर.आर.सिंह

संजय निरुपम ने छठ को राष्ट्रीय पर्व बना दिया है-डॉ .आर.आर.सिंह
मुंबई में 25वर्ष पूर्व लोकप्रिय पूर्व    सांसद संजय निरुपम ने छठ पर्व की शुरुआत की थी आज यह छठ पर्व हम सभी मना रहे हैं। आज जिस प्रकार से चारों ओर छठ पूजा हो रही है उससे सचमुच में ऐसा लगता है कि  छठ मैया के प्रति लोगों की बहुत बड़ी आस्था  है ।आज कोई भी राजनेता और राजनीतिक दल इसका विरोध नहीं कर रहा है बल्कि सभी छठी मैया के प्रति अपनी आस्था दिखा रहे हैं वे  छठव्रती की आस्था का आदर कर रहे हैं। सचमुच में संजय निरुपम की वजह से ही हम सभी उगते सूर्य और डूबते सूर्य दोनों के प्रति आस्था व्यक्त कर रहे हैं। डॉ राजेन्द्र प्रसाद रामचरित्र सिंह (डॉ. आर.आर.सिंह  )मुंबई के पूर्व महापौर एवं मुलुंड के विकास के सृजनहार स्मृति शेष रामचरित्र रामभजन सिंह (आर.आर.सिंह) के सबसे बड़े सुपुत्र हैं। डॉ.साहब बहुत ही विनम्र, सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी हैं। मुलुंड में क्षय रोग समाप्त करने में और कोविड-19 में  कोविड ग्रस्त मरीजों और उनके परिवार की जिस प्रकार से उन्होंने    नि: शुल्क इलाज करने एवं विभिन्न खाद्य सामग्री देकर  सहायता करने का अभियान चलाया था। वह एक मसीहा ही कर सकता है। मुलुंड के नागरिकों की सेवा के लिए मुलुंड सिटीजन चैरेटिबल ट्रस्ट की स्थापना कर  तीन दशक से भी अधिक समय से वे नि: शुल्क रूप से विभिन्न स्वास्थ्य कैंप आयोजित कर जनसेवा कर रहे हैं।उन्हीं की तरह  उनके सुपुत्र भी मानव सेवा में अग्रसर हैं। डॉ साहब के सुपुत्र विदेश में कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी पर काबू पाने में शोध कर चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती