मुलुंड में डॉ आर.आर.सिंह की अध्यक्षता में "कुश्तियों का विराट दंगल संपन्न"

मुलुंड में डॉ आर.आर.सिंह की अध्यक्षता में "कुश्तियों का विराट दंगल  संपन्न"
मुंबई:सन् 1970 में स्थापित प्रेरणा स्थान स्मृति शेष पूर्व महापौर रामचरित्र रामभजन सिंह द्वारा स्थापित जय मल्हार कुश्ती उत्सवमंडल द्वारा जय हनुमान व्यायाम शाला एवं मुलुंड सिटीजन चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में "कुश्तियों का विराट दंगल " भाई दूज के पावन पर्व पर शिवाजी चौक मैदान,गुरू गोविंद सिंह मार्ग, मुलुंड कालोनी पर संपन्न हुआ।
इस दंगल का उद्घाटन आहार के कोषाध्यक्ष अमर शेट्टी एवं अध्यक्षता पूर्व महापौर रामचरित्र रामभजन सिंह के सुपुत्र वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रेरणा स्त्रोत डॉ. आर .आर. सिंह ने किया।
प्रमुख  अतिथि के रूप में समाजसेवी उद्योगपति बापूसाहब खराडे, पूर्व नगर सेवक बी.के.तिवारी, मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, ई.मु.कांग्रेस जिला कार्याध्यक्ष  उत्तम गीते , प्रसिद्ध अधिवक्ता एड.दलजीत मान उपस्थित रहे। एवं विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किया।
  विशेष अतिथि के रुप  में उत्तर भारतीय सेल महाराष्ट्र कांग्रेस महासचिव डॉ.सचिन सिंह,आर.पी.आय नेता प्रभाकर कांबले,उ.भा.सेल मुंबई उपाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा , समाजसेवी कन्हैयालाल गुप्ता,मुश्ताक बाबा, महिला कांग्रेस मुलुंड अध्यक्ष नीता जोशी,हरीश गुप्ता , ई.मु.जिला सचिव  अजय शर्मा, अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, कमला यादव, दयाशंकर पाल (कुश्ती पंच)उपस्थित रहे।
  आयोजन में राजन उटवाल, भगवान किशोर तिवारी,
मोहनलाल राज,उमेश वाणी,रईस खान,रामू जैसवाल, बिपीन जोशी,जितेंद्र शर्मा,मनीष ठक्कर, निक्सन,राजबहादुर गुप्ता, विपुल गोगरी,राजकुमार गुप्ता,
डॉ.आर.पी.वर्मा,का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
 51 जोडे विभिन्न वर्गो की जबरदस्त कुश्ती मुकाबलों का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती