अखंड भारत के निर्माण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का अद्वितीय योगदान–जयप्रकाश सिंह
अखंड भारत के निर्माण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का अद्वितीय योगदान–जयप्रकाश सिंह
मुंबई। अखंड भारत के निर्माण में लौह पुरुष कहे जाने वाले भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्वितीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 562 छोटी बड़ी रियासतों का भारतीय संघ में विलीनीकरण सिर्फ उनके द्वारा लिए गए प्रभावशाली निर्णय से संभव हो सका। विश्व के इतिहास में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं हुआ, जिसने इतनी बड़ी संख्या में राज्यों का एकीकरण करने का साहस किया हो। बीजेपी उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने सरदार पटेल के जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल भारत माता के ऐसे वीर सपूत रहे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया।
Comments
Post a Comment