सड़क के किनारे पेड़ों की छंटाई कराने में जुटी शिवसेना

सड़क के किनारे पेड़ों की छंटाई कराने में जुटी शिवसेना
भायंदर। बारिश के शुरू होते ही सड़क के किनारे खड़े पेड़ों की डालियों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है। राहगीरों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो ,इसके लिए शिवसेना ने मीरा भाईंदर महानगरपालिका के सहयोग से सड़क के किनारे पेड़ों की डालियों की छंटाई का काम शुरू कर दिया है। प्रभाग क्रमांक 11 नवघर परिसर में आज सड़क के किनारे पेड़ों की डालियों की छंटाई का काम किया गया। इस अवसर पर शिवसेना के उप शहर प्रमुख तथा समाजसेवी विकास पाटील, नगरसेवक अनंत शिर्के तथा शिवसेना शाखा प्रमुख मनोहर चव्हाण विशेष रूप से उपस्थित रहे। विकास पाटिल ने कहा कि  वार्ड की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शिवसेना लगातार सराहनीय काम कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता