महापौर पुरस्कृत आदर्श शिक्षक गुलाबधर पांडे का सम्मान समारोह संपन्न

महापौर पुरस्कृत आदर्श  शिक्षक  गुलाबधर पांडे का सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित कुरार विलेज मनपा हिंदी शाला क्रमांक 3 ,पारेख नगर ,मलाड पूर्व में कार्यरत महापौर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय समेत अनेक पुरस्कारों से सम्मानित गुलाबधर पारसनाथ पांडे एक जुलाई से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सम्मान में शाला सत्कार समिति द्वारा 26 जून, रविवार को शाम 4 बजे से विद्यालय के सभागृह कक्ष में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अधीक्षक रामचंद्र पांडे ने की। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में भाजपा नगरसेवक तथा गट नेता विनोद मिश्र, पूर्व नगरसेवक ज्ञानमूर्ति शर्मा पूर्व नगरसेवक अजीतराव राणे, समाजसेवी वैभव भरडकर तथा मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथियों के रूप में अधीक्षक अशोक मिश्र, पूर्व अधीक्षक यशवंत सिंह, समाजसेवी कमला प्रसाद यादव, पूर्व प्रधानाचार्य अभयराज सिंह , कनिष्ठ पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद मिश्र, महापौर पुरस्कृत मुख्याध्यापिका सरिता चौहान, आध्यात्मिक गुरु आचार्य धर्मेंद्र मिश्र, प्रख्यात कथावाचक कुणाल महाराज , डॉ नागेश पांडे तथा योगगुरु डॉ डी एस तिवारी उपस्थित रहे। राजेश सिंह ने मधुर स्वरों में सरस्वती वंदना तथा राजेश हरिश्चंदे नेम स्वागत गीत प्रस्तुत किया। महापौर पुरस्कृत शिक्षिका रेखा यादव ने मानपत्र का वाचन किया। मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन महापौर पुरस्कृत शिक्षक शरद सिंह ने किया। ललित यादव ने मधुर स्वरों में विधायक गीत प्रस्तुत किया। प्रमुख वक्ता के रूप में मुख्याध्यापक ईश्वरदेव पाल तथा इंद्र बहादुर यादव ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाठक, पत्रकार शिवशंकर तिवारी,पत्रकार राजेश उपाध्याय, पत्रकार जटाशंकर सिंह, पत्रकार रितेश पाठक, समाजसेवी मानिकचंद यादव, जटाशंकर चौबे, राम अवध दुबे ,जय प्रकाश उपाध्याय वीरेंद्र सिंह, राम सिंह, महापौर पुरस्कृत मुख्याध्यापक सुरेंद्र पांडे, मुख्याध्यापक राम विलास पांडे, रमाशंकर उपाध्याय, राजेंद्र सिंह अमर बहादुर सिंह रघुवीर शरण सिंह लव कुमार मिश्रा भारतीय श्रीवास्तव रामबली तिवारी जितेंद्र तिवारी ब्रह्मदेव मिश्र ,महाराष्ट्र पुरस्कृत भरत पांडे ,प्रमोद आठवले, मुख्याध्यापक रामराज पाल, सुधीरानंद पांडे, उषा तिवारी ,शुभांगी ,हर्षा पानसारे,विनोद शुक्ला नरेंद्र सिंह ,कमला सिंह ,अखिलेश चौबे ,अरुण दुबे ,शिव बहादुर यादव , हीरालाल यादव ,शिव धनपाल, जय प्रकाश मिश्रा ,पंडित विजय कुमार मिश्रा , राममिलन शर्मा ,शिव शंकर तिवारी, रमेश यादव संतोष गंगावणे ,सुरेंद्र मिश्रा , धर्मेंद्र  त्रिपाठी  कुशलवाती मिश्रा ,कंचन शुक्ला समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती