श्री-कांत साहित्य मंच की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

श्री-कांत साहित्य मंच की काव्य गोष्ठी सम्पन्न
       मुम्बई 26 जून श्री-कांत साहित्य मंच की कोरोना काल के बाद प्रथम काव्य गोष्ठी अलका जैन आनंदी जी के आवास ओशिविरा अंधेरी वेस्ट में डॉ वर्षा सिंह के संचालन व अलका जैन आनंदी जी के संयोजन में सम्पन्न हुई|
        मुख्य अतिथि काव्यसृजन के विधिक सलाहकार अधिवक्ता आदरणीय राजीव मिश्र जी की उपस्थिति में अध्यक्षता आदरणीया शुभकीर्ति माहेश्वरी जी ने की|कवियों की आवाभगत पीएनबी बैंक शाखा सांताक्रुज पश्चिम के शाखा प्रबंधक आदरणीय राजीव जैन ने की|
         इस मानसून की पहली काव्य गोष्ठी को अपनी बहु आयामी रचनाओं से मंत्रमुग्ध करने वाले कवि,आदरणीय आनंद पाण्डेय केवल,प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल रसिक,एड.राजीव मिश्र,डॉ वर्षा सिंह,शुभकीर्ति माहेश्वरी,डॉ रोशनी किरन,अलका जैन आनंदी जी ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कीं|
       एक तो बरसात का आगमन ऊपर से कवियों द्वारा विभिन्न रसों की रस वर्षा इस काव्य गोष्ठी को अविष्मरणीय बना दिया|मुख्य अतिथि एड.राजीव मिश्र जी ने आयोजन और आयोजक खासकर अलका जी व उनके जीवनसाथी आदरणीय राजीव जैन जी की भूरि भूरि प्रशंसा की|
         अपने अध्यक्षीय उद्वोधन में आदरणीया शुभकीर्ति जी ने सभी की रचनाओं पर अपने अनमोल विचार व्यक्त करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया|
अंत में आदरणीय राजीव जैन जी ने सभी का आभार व्यक्त किया|

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती