मनपा शिक्षक भानुप्रताप गुप्ता का सम्मान समारोह संपन्न

मनपा शिक्षक भानुप्रताप गुप्ता का सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई। मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित न्यू  वर्सोवा मनपा उच्च प्राथमिक हिंदी शाला में कार्यरत भानुप्रताप गुप्ता की सेवा सम्पूर्ति सम्मान समारोह का आयोजन, 27 जून को विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। एक मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में भानुप्रताप गुप्ता ने 32 वर्षों तक विभागीय अखंड सेवा की। सम्मान समारोह की प्रमुख अतिथि के रुप में उपस्थित स्थानीय विधायक डॉ भारतीताई लव्हेकर ने गुप्ता के कार्यों की सराहना की। विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित विभाग निरीक्षक श्रीमती भाग्यश्री यादव ने कहा कि भानुप्रताप गुप्ता ने समर्पित भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। पूर्व मुख्याध्यापक वीरेंद्र सिंह, आदर्श शिक्षक श्याम नारायण मिश्र, राज्य पुरस्कृत शिक्षक ब्रह्मदेव मिश्र, मुख्याध्यापक कैलाश जुमड़ी तथा मुख्याध्यापक प्रेमकुमार बैठेकर ने अपने विचार रखे। भानुप्रताप गुप्ता की शिष्या रह चुकी पोद्दार स्कूल की शिक्षिका सुनीता यादव ने कहा कि गुप्ता जी एक आदर्श शिक्षक रहे। मानपत्र का वाचन ओमप्रकाश सिंह ने किया जबकि कार्यक्रम का सुंदर संचालन महापौर पुरस्कृत शिक्षक तथा एजुकेशन बैंक के पूर्व चेयरमैन शरद सिंह ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी कमलेश शर्मा उद्योगपति विजयराज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*