निखिल रूपारेल के जन्मदिन पर मुंबईकरों को मुफ्त एंबुलेंस सेवा

निखिल रूपारेल के जन्मदिन पर मुंबईकरों को मुफ्त एंबुलेंस सेवा

मुंबई। लोकतंत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान होता है। स्वास्थ्य की दिशा में एंबुलेंस सेवा का बड़ा महत्वपूर्ण स्थान होता है। मरीज को यदि समय से अस्पताल पहुंचाया जाए तो उसका बहुमूल्य जीवन बच सकता है। यही कारण है कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय संगठक निखिल रूपारेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मुंबईकरों को मुफ्त एंबुलेंस सेवा का सौगात दिया है। एमआरसीसी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के मुंबई अध्यक्ष भाई जगताप ने फीता काटकर फ्री एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दी। इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सपरा, पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी, सूरज गिरी, आरिफ अंसारी, ओवैस अंसारी, जीतू सिंह, जीतू यादव, आशीष भाई समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे। निखिल ने कहा कि मरीजों की सेवा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने जन्मदिन पर फ्री एंबुलेंस सेवा देने का फैसला किया। उन्होंने लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती