आदर्श मुख्याध्यापक रहे रामविलास पाण्डेय का सेवा सम्मान समारोह संपन्न

आदर्श मुख्याध्यापक रहे रामविलास पाण्डेय का सेवा सम्मान समारोह संपन्न
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग द्वारा संचालित भरुचा रोड मनपा हिंदी शाला क्रमांक 2, दहिसर पूर्व के आदर्श मुख्याध्यापक रहे रामविलास राधेश्याम पाण्डेय, एक जून से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में वसई पश्चिम स्थित आरना बैंकट हॉल, डीसी क्लब में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी उपनगर के अधीक्षक अशोक मिश्र ने की। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में वसई विरार के पूर्व महापौर रूपेश जाधव तथा सम्मानित अतिथियों के रूप में आत्माराम पांडे, डॉ शिवधनी पांडे, शिक्षक नेता नरेंद्र सिंह ,शिक्षक नेता कामता चौहान, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, अशोक सिंह वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ताओं में मुख्याध्यापक श्रीकांत पांडे, शिक्षक नेता योगेंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह ,अवधेश सिंह आदि ने विचार रखे। मानपत्र का वाचन राजेश तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन महापौर पुरस्कृत शिक्षक  शरद सिंह ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय,जितेंद्र तिवारी,ब्रह्मदेव मिश्र,वीरेंद्र मिश्र, गिरिजाशंकर पांडेय, दयानाथ तिवारी,ज्ञानशंकर सिंह, जयप्रकाश शुक्ला,मनोज त्रिपाठी समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती