महापुरुषों की जयंती के साथ राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ भव्य काव्यपाठ

महापुरुषों की जयंती के साथ राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा हुआ भव्य काव्यपाठ
द ग्राम टुडे,मुंबई।साहित्यिक,सामाजिक            सांस्कृतिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ द्वारा रविवार दिनांक 26 अक्टूबर 2021 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय कवि आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई एवं मदन मोहन मालवीय जी की जयंती मनाते हुए भव्य काव्यपाठ का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता लखनऊ के वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रदेव दीक्षित चंद्र ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में युवा शक्ति विकास द्विवेदी नई दिल्ली से उपस्थित थे। आमंत्रित साहित्यकारों में युवा साहित्यकार छत्तीसगढ़ से रमाकांत श्रीवास,लखनऊ से कवियत्री डॉक्टर ज्योत्सना सिंह,फतेहपुर उत्तर प्रदेश से कवियत्री सीमा मिश्रा उपस्थित थी। मंच का सुंदर संचालन संस्था के मीडिया प्रभारी एवं कवि विनय शर्मा दीप (मुंबई) ने अपने अंदाज में किया। आद. मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेई के साथ देश को समर्पित एवं संदेश प्रद कविताएं पढ़ी गई। पटल पर उपस्थित सैकड़ों श्रोताओं और साहित्यकारों ने अपने कमेंट दे कर साहित्यकारों का हौसला अफजाई किया।उक्त समारोह का आयोजन,संयोजन राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ” के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम (श्रावस्तवी),सह- संस्थापक व अध्यक्ष अनिल कुमार राही (मुंबई), संयोजक संजय द्विवेदी (कल्याण- महाराष्ट्र),सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर (लखीमपुर खीरी),संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी “रसिक”(छत्तीसगढ़) एवं मीडिया प्रभारी विनय शर्मा “दीप” (ठाणे-महाराष्ट्र),उपाध्यक्ष सत्यदेव विजय(मुंबई),कोषाध्यक्ष प्रमिला मेहरा किरण,उपसचिव प्रियंका गुप्ता भोर के सहयोग से संपन्न हुआ।अंत में विनय शर्मा दीप ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा संस्था द्वारा सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती