नव वर्ष के उपलक्ष में अमर फाउंडेशन का सम्मान समारोह संपन्न

नव वर्ष के उपलक्ष में अमर फाउंडेशन का सम्मान समारोह संपन्न
भायंदर। मीरा भायंदर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था अमर फाउंडेशन द्वारा नव वर्ष 2022 के उपलक्ष में 28 दिसंबर को भायंदर पूर्व के काजल ग्राउंड में कैलेंडर वितरण, सम्मान समारोह एवं बाटी चोखा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। अमर फाउंडेशन के चेयरमैन अमरनाथ तिवारी, मुंबई अध्यक्ष जयदयाल शुक्ला, कोषाध्यक्ष साहबदीन पांडे, महासचिव अजय मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, अरविंद तिवारी सचिव राम आसरे मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप मिश्र ,राजेश दुबे, नरहरी तिवारी ने आए हुए अतिथियों का सम्मान किया।
 गायक राजू दुबे तथा मुकुंद मिश्रा के गीतों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में जिन लोगों का सम्मान किया गया उनमें विशेष सहयोगी के रुप में शिवसेना प्रवक्ता शैलेश पांडे ,नगरसेविका स्नेहा पांडे, अवधेश पांडे, एडवोकेट अरुण दुबे जयंती प्रसाद त्रिपाठी तथा राजेश सिंह सोमवंशी के अलावा भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास, नगरसेवक मनोज राम नारायण दुबे, महापालिका में परिवहन समिति सदस्य एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, शिव शंकर तिवारी, उत्तर भारतीय एकता मंच के अध्यक्ष अशोक तिवारी, समाजसेवी बैजनाथ मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय, महापौर पुरस्कृत शिक्षक सुरेंद्र पांडे, मुख्याध्यापक रामराज पाल, भाजपा युवा नेता बृजेश तिवारी, मनोज मिश्र, घनश्याम दुबे, रामयज्ञ तिवारी, रमेश मिश्रा, डॉ रामकृपाल तिवारी, प्रोफेसर सुरेश पांडे, पत्रकार विनोद कुमार सिंह ,विजय तिवारी, एडवोकेट जितेंद्र शुक्ला ,एडवोकेट नितिन उपाध्याय, अशोक मिश्रा ,कृष्ण कांत मिश्रा आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती