स्मृति दिवस पर याद किए गए तपस्वी नरेंद्र पाटिल

स्मृति दिवस पर याद किए गए तपस्वी नरेंद्र पाटिल 
मुंबई। मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय के ट्रस्टी स्वर्गीय नरेंद्र पाटिल के तीसरे स्मृति दिवस के अवसर पर शिवाजी पार्क स्थित हिंद औद्योगिक एस्टेट में मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय बचाओ समिति और आम्ही मराठी उपक्रम द्वारा संयुक्त रूप से अभिवादन सभा आयोजित की गई। इस दौरान सभी वक्ताओं ने नरेंद्र पाटिल को याद किया।इस अवसर पर डॉ. संजय भिड़े, डॉ. कृष्णा नाइक, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, अधिवक्ता आनंद काटे, अधिवक्ता गायकवाड़, पत्रकार सुधीर हेगिष्टे, नितिन मोहिते, पंकज देगावकर, अरुण गायकवाड़, विनोद साडविलकर उपस्थित थे। इस दौरान सभी वक्ताओं ने नरेंद्र पाटिल को याद किया। मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय और दि कुर्ला नागरिक सहकारी बैंक के लिए उनके द्वारा किए गए अथक कार्यों की प्रशंसा करते हुए, सभी वक्ताओं ने अफसोस जताया कि मुंबई मराठी ग्रंथ संग्रहालय द्वारा उनके काम को भुला दिया गया। बचाओ समिति और आम्ही मराठी उपाक्रम की ओर से अनिल गलगली ने घोषणा की कि नरेंद्र पाटिल की स्मृति में संग्रहालय क्षेत्र के लिए सालाना एक पुरस्कार दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यातील अतिरिक्त शिक्षकांच्या समायोजन प्रक्रियेला आणि पगार बंदीला स्थगितीशिक्षक भारतीच्या पाठपुराव्याला यश

श्रीमती गुजना इंग्लिश हाई स्कूल का 45वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

बेस्ट टीचर निलिमा चौधरी यांची स्वेच्छा निवृत्ती