भारतीय जन भाषा प्रचार समिति ने मनाया वार्षिकोत्सव समारोह

भारतीय जन भाषा प्रचार समिति ने मनाया वार्षिकोत्सव समारोह
मुंबई।साहित्यिक सांस्कृतिक सामाजिक संस्था भारतीय जन भाषा प्रचार समिति ठाणे एवं संलग्न अखिल भारतीय साहित्य परिषद महाराष्ट्र के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार दिनांक 25 दिसंबर 2021 को संस्था के 30 वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हरजिंदर सिंह सेठी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एफ डी‌ सिंह उपस्थित थे। मंच का संचालन व संयोजन संस्था के अध्यक्ष रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने किया। सर्वप्रथम मुंबई महानगर के अवधी भोजपुरी के गीतकार वरिष्ठ साहित्यकार बेचन राम बारी के आकस्मिक निधन पर साहित्य की क्षति हुई उनकी आत्मा के शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात संस्था के सचिव अनिल कुमार राही द्वारा सरस्वती वंदना से काव्य पाठ का शुभारंभ हुआ और विनय शर्मा दीप ने उपस्थित साहित्यकारों का शब्द‌पुष्प रूपी स्वागत गीत से सम्मान किया। रामप्यारे सिंह रघुवंशी के संयोजन में अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र से किया गया।भारतीय जन भाषा प्रचार समिति की 30 वर्ष की साहित्य सेवा सफर पूर्ण होने और 31वें वर्ष में प्रवेश की खुशी में केक काटकर साहित्यकारों ने खुशियां मनाई। समारोह के शुभारंभ में रघुवंशी जी ने संस्था के 30 वर्ष कैसे पूर्ण हुए,सभी फाउंडर मेंबरों की सराहना करते हुए, इस साहित्य सेवा में किसने किसने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया जैसी बातें ऐतिहासिक रूप में सबके समक्ष रखा।रघुवंशी के संचालन में यादगार काव्य पाठ हुआ। मुंबई और ठाणे के आसपास से उपस्थित साहित्यकारों में आभा दवे,रेखा किंगर रोशनी,नंदलाल क्षितिज,एस एन सिंह, सुभाष चतुर्वेदी, सत्यदेव विजय, ओमप्रकाश सिंह, डॉक्टर वफ़ा सुल्तानपुरी,अश्विनी कुमार यादव,रमेश प्रताप सिंह, रामप्यारे सिंह रघुवंशी,संतोष कुमार सिंह,डॉक्टर आनंदी सिंह रावत, शिल्पा सोनटक्के, शारदा प्रसाद दुबे, अनिल कुमार राही,भुवनेन्द्र सिंह बिष्ट, हरजिंदर सिंह सेठी,टी आर खुराना, एफ डी सिंह,विनय शर्मा दीप, एडवोकेट अनिल शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। गोष्ठी के उपरांत हरजिंदर सिंह सेठी का अध्यक्षीय अभिभाषण हुआ और रघुवंशी जी ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ कवि गोष्ठी का समापन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती