रामलला के दर्शन कर राहुल तिवारी ने दिया मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद

रामलला के दर्शन कर राहुल तिवारी ने दिया मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद
मुंबई /अयोध्या। वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी ने आज अयोध्या में रामलला के दर्शन कर देश के सुख-समृद्धि की कामना की। राहुल तिवारी ने शानदार व्यवस्था तथा निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के मंदिर से, भारत एक बार फिर धर्म गुरु के रूप में प्रतिष्ठित होगा। राहुल तिवारी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के मंदिर को भव्यता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विशेष बधाई के पात्र हैं। आने वाले दिनों में पूर्वांचल की विशिष्ट पहचान दिखाई देगी।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता