काव्य स्पंदन पटल से चंद्र देव दीक्षित चंद्र का हुआ एकल काव्यपाठ

काव्य स्पंदन पटल से चंद्र देव दीक्षित चंद्र का हुआ एकल काव्यपाठ
मुंबई
साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था काव्य स्पंदन की संरक्षिका एवं संस्थापिका अलका श्री मिश्रा के आमंत्रण पर लखनऊ उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार,कलमकार चंद्र देव दीक्षित चंद्र का एकल काव्य पाठ काव्यस्पंदन साहित्यिक पटल से बुधवार 29 दिसंबर 2021 को सायं 6:00 से 7:00 बजे संपन्न हुआ।संयोजन पटल के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सागर एवं सहयोग मीडिया प्रभारी कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप का रहा।काव्य स्पंदन पटल पर देश के जाने- माने गीतकार,ग़ज़ल कार आदरणीय चंद्र देव दीक्षित 'चंद्र' उपस्थित होकर पटल को अपने गीतों,गजल,छंदो से खूब सजाया। आमंत्रित साहित्यकार दीक्षित जी के काव्य पाठ को श्रवण करने हेतु पटल से जुड़े हुए श्रोता के रूप में साहित्यकारो ने अपने शब्दों से शेयर कमेंट के माध्यम से हौसला अफजाई किया। चंद्र देव दीक्षित का सूक्ष्म परिचय संस्था की संस्थापिका अलका श्री मिश्रा ने दिया कहा कि चन्द्र देव दीक्षित 'चन्द्र'‌ लखनऊ, उत्तर प्रदेश से आते हैं।वे राष्ट्रपति,पदक से सम्मानित,गोल्ड मेडलिस्ट,राज्यपाल- उत्तर प्रदेश द्वारा साहित्य गौरव से सम्मानित,राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली द्वारा सम्मानित,मुख्यमंत्री- हरियाणा से सम्मानित,साहित्यकार सहयोगी सम्मान जैसे अनेकों सम्मानो द्वारा सम्मानित तथा दूरदर्शन  व आकाशवाणी पर लगातार काव्य पाठ,अनेक पत्र-पत्रिकाओं में लगातार रचनाओं का प्रकाशन,सदस्य कार्यकारिणी,राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान‌ उत्तर प्रदेश,लखनऊ संरक्षक, महकते जज्बात,लखनऊ संरक्षक,युवा शक्ति विकास द्विवेदी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच नई दिल्ली संरक्षक, रंगभूमि साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच लखनऊ संरक्षक,अविरल सेवा संस्थान,  लखनऊ उपाध्यक्ष,नवोदय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच लखनऊ प्रदर्शक,स्टूडियो कविराज ग्रुप शाजापुर,मध्य प्रदेश अनेक ऑनलाइन  एवं ‌ऑफलाइन मंचो पर काव्य गोष्ठियों में सहभागिता के साथ साथ अनेकों मंच पर एकल काव्य पाठ,अनेकों पटल  पर संचालन भी किया है। वरिष्ठ साहित्यकार चंद्र देव दीक्षित चंद्र के काव्य पाठ के उपरांत हल्का श्री मिश्रा ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया और पटल से जुड़े हुए सभी साहित्यकारों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया और एकल काव्य पाठ का समापन किया।

Comments