मनचलों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए लड़कियों ने सीखा आत्मरक्षा के गुर

मनचलों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए लड़कियों ने सीखा आत्मरक्षा के गुर
मुंबई।सेवा संकल्प चैरिटीबेल ट्रस्ट द्वारा दहिसर पूर्व स्थित रोटरी गार्डन में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने हिस्सा लिया। ब्लैक बेल्ट होल्डर कश्यप वोरा ने छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए विभिन्न तकनीक सिखाई। वोरा ने अपने आत्मरक्षा के प्रदर्शन में दिखाया कि बाजारों में या सड़क पर होने वाली छेड़छाड़ की घटना से अपना बचाव कैसे कर सकती हैं। नगरसेवक जगदीश ओझा ने इस तरह के कार्यक्रम की आवश्यकता पर जोर दिया। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि वर्तमान समय में जरूरी है कि लड़कियों को आत्मरक्षा के गुण सिखाएं ताकि वह घर से बाहर निकलकर समाज में अपनी रक्षा कर सके। आयोजक एवं संस्था की अध्यक्ष एड अंजना सोलंकी ने कार्यक्रम की रुपरेखा पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जरूरतमंदों को वस्त्र का वितरण किया गया। इस मौके संस्था के खजांची एड कुशल पांडेय, डॉ दीपक शाह, एकता फाउंडेशन की सारिका कौल, एड भूपेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय, राजकुमार सिंह, अरुण गायकवाड उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

मीरा रोड मंडल द्वारा बीजेपी जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा का सम्मान

बीजेपी नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे का सराहनीय काम

मीरा रोड में धूमधाम से मनाई गई महावीर जयंती