समाजसेवी स्व.डॉ बाबूलाल सिंह की स्मृति में मुफ्त चिकित्सा शिविर

समाजसेवी स्व.डॉ बाबूलाल सिंह की स्मृति में मुफ्त चिकित्सा शिविर 
मुंबई 
महानगर के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय बाबूलाल सिंह के स्मृति में रविवार 30 अगस्त 2026 को कपिल क्लिनिक केशव पाडा मुलुंड पश्चिम में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन युवा समाजसेवी डॉ सचिन सिंह एवं कपिल बाबूलाल सिंह ने आयोजित किया।अपेक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने ब्लड शुगर चेकिंग, हीमोग्लोबिन,ब्लड प्रेशर तथा आँखो को जाँच कर सस्ते क़ीमत में चश्मा उयलब्ध कराया। इस आयोजन में माजी.नगर सेवक सुनील गंगवानी,राकेश शेट्टी,डॉ आर आर सिंह, उत्तम गीते,  राजेश इंगले,किशोर मुंडाकल,रामदौर यादव विजय सिंह, दया शंकर सिंह,भगवान किशोर तिवारी, अजय पटेल,अविनाश, पाण्डेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर डॉ सचिन सिंह, राकेश मिश्रा, मनोज सिंह, अविनाश पाठक, मोहित सिंह, नितेश सिंह, डॉ आर एम पाल, दया पाल, धर्मदेव यादव इत्यादि लोगों ने स्वागत किया। केशव पाडा तथा आसपास के करीब 150 लोगों ने लाभ लिया इसमें राजकुमार यादव, दीना यादव रामभुवन यादव, मनोज संसारे, संतोष गावकर, संतोष सोनवने इत्यादि लोग शामिल रहे। अंत में डॉ सचिन सिंह इस आयोजन को सफल बनाने में अपने सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए आभार ब्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन