हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया

हिन्दी प्रवक्ता पद का कार्यभार ग्रहण किया 
मुजफ्फरनगर। 29 अगस्त 2026, शनिवार को एस.डी. इण्टर कॉलेज में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विज्ञापन संख्या 02/2022 के अंतर्गत बालक वर्ग में हिन्दी प्रवक्ता पद पर चयनित स्नेह लता शर्मा, अनामिका तिवारी एवं शशि कला ने कार्यभार ग्रहण किया। सर्वप्रथम माॅं सरस्वती की आराधना एवं  मिष्टान्न अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात् नवागंतुक शिक्षिकाओं द्वारा काॅलेज परिवार में मिष्टान्न वितरित किया गया। 
प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना ने कहा कि, विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में शिक्षिकाएं विद्यार्थी एवं विद्यालय हित को सर्वोपरि मानते हुए पूर्ण समर्पण, निष्ठा, लगन एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी तथा अपने ज्ञान, अनुभव और प्रतिभा से विद्यालय की शैक्षिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
इस अवसर पर प्रबधंक सौरभ स्वरूप, प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना, तेजपाल सिंह, राहुल कुमार, अशोक कुमार सैनी, नरेन्द्र कुमार, मुज़फ़्फ़र अली, सत्येश्वर कुमार, रश्मि चौधरी, सोनम चौधरी, रेशु गुप्ता, याकूब अली एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता