तबेला बाबा दौड़ प्रतियोगिता में विशाल यादव ने मारी बाजी

तबेला बाबा दौड़ प्रतियोगिता में विशाल यादव ने मारी बाजी
जौनपुर। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित रसूलपुर गांव स्थित तबेला मैदान में रविवार को आयोजित तबेला बाबा दौड़ प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंचे धावकों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पांच किलोमीटर, तीन किलोमीटर और 1500 मीटर महिला दौड़ का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। पांच किलोमीटर दौड़ में मड़ियाहूं निवासी एवं उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात विशाल यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि पूर्व आईआरएस संजीव यादव ने विजेता को नकद पुरस्कार और साइकिल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का विकास नहीं करते, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।
तीन किलोमीटर दौड़ में साहिबगंज के प्रिंस यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बनारस के विक्की पटेल दूसरे और मऊ के सागर कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 1500 मीटर महिला दौड़ में बनारस की ज्योति ने प्रथम स्थान हासिल किया। खुशबू ने दूसरा और आजमगढ़ की मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सूर्यभान यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच देती हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर अखंड प्रताप यादव, उदयभान मौर्या, किशन यादव, विकास यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजक अनुज यादव, आलोक यादव, शिवम यादव, जय प्रकाश और विपिन ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन