समाजसेवा के सृजनहार स्मृति शेष डॉ. बाबुलाल सिंह की जयंती पर शिविर का आयोजन

समाजसेवा के सृजनहार स्मृति शेष  डॉ. बाबुलाल सिंह की जयंती पर शिविर का आयोजन
मुंबई: आज रविवार दिनांक 30अगस्त, 2026 को प्रात: , 10बजे से दोपहर 1:00बजे तक 
मुलुंड (पश्चिम) पी.के.रोड  समिश्र सोसायटी स्थित कपिल  क्लिनिक में समाजसेवा के सृजनहार स्मृति शेष डॉ बाबुलाल सिंह की जयंती के अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।इस शिविर में नि:शुल्क आँखों की जॉच करने के पश्चात आवश्यकता होने पर बाजार से कम मूल्य पर चश्मा प्राप्त किया जा सकता है। अँपेक्स  हॉस्पिटल, मुलुंड की ओर से चिकित्सा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विभाग के नागरिकों के लिए इसीजी,मधुमेह जॉच, बीपी चेकअप , चैरिटेबल दर से कान की मशीन उपलब्ध है। शिविर के आयोजक डॉ सचिन सिंह एवं डॉ प्रिया भानुशाली के अनुसार  शिविर में मोफत शस्त्रक्रिया योजना के अंतर्गत कैंसर जैसी बीमारी के साथ ही विभिन्न बीमारियों के विषय में जानकारी उपलब्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन